विशिष्ट सेवा के लिए उत्तराखंड के दो पुलिस अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति का पुलिस पदक




Listen to this article

नवीन चौहान.
भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस-2021 के अवसर पर Uttarakhand Police के पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार ने समस्त पदक विजेताओं को शुभकामनाएँ दी हैं।
उत्तराखंड के दो अधिकारियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक मिलेगा, उन्हें ये सम्मान उनकी विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाएगा। इन अ​धिकारियों के नाम पी0वी0के0 प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी/पीएसी और दीपम सेठ, पुलिस महानिरीक्षक शामिल हैं। वर्तमान में दीपम सेठ प्रतिनियुक्ति पर- INSECTOR GENERAL, WEST FTR HQ, CHOGLAMSAR, LEH-LADAKH, ITBP हैं।
सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक” प्राप्त करने वाले अधिकारी

  1. सुखबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़।
  2. मुकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक/सहायक पुलिस महानिरीक्षक, उत्तराखण्ड।
  3. उमेश चन्द्र जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक, संचार।
  4. पंकज कुमार उप्रेती, पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता, सेक्टर हल्द्वानी।
  5. देवेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड।