अवैध स्मैक के साथ दो अभियुक्त उधमसिंंह नगर पुलिस की गिरफ्त में




Listen to this article

विजय सक्सेना.
थाना केलाखेड़ा पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर इनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक दिनांक 30.11.2022 को थाना केलाखेडा पुलिस टीम द्वारा फिदा नगर चौराहे के पास चरस की बिक्री करने जा रहे अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया।

इनमें से गगन थापा पुत्र हरि बहादुर थापा निवासी मंडी हल्द्वानी नैनीताल मूल निवासी ग्राम ओढा नम्बर 04 भात्या खोला थाना चेनपुर जिला बजांग सेती अंचल नेपाल उम्र 32 वर्ष के पास से 609 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

दूसरे अभियुक्त राजेन्द्र सिह पुत्र बल्देव सिंह निवासी ओखल काडा काला आगर नैनीताल हाल निवासी वसुन्धरा कालोनी रामपुर रोड हल्द्वानी नैनीताल उम्र 20 वर्ष के पास से 743 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। अभियुक्तगणों को समय प्रातः 02.55 बजे पर गिरफ्तार कर थाना केलाखेडा में मुकदमा FIR NO- 176/2022 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणों को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।