ऊधमसिंह नगर पुलिस हर्षोल्लास के साथ मना रही श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम








Listen to this article

नवीन चौहान.
एसएसपी उधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी के निर्देशानुसार समस्त थानों/ चौकियों व पुलिस ऑफिस में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए खास सजावट की गई। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को पुलिस कर्मी बड़े ही हर्षोंउल्लास के साथ मना रही है।

इस अवसर पर जनपद उधमसिंह नगर के सभी थाने और पुलिस चौकी रंगबिरंगी रोशनी से जगमग हुए हैं। थाना परिसर में मौजूद मंदिरों को भी सजाया गया है। ड्यूटीरत पुलिस अधिकारी/कर्मचारी भी सम्बंधित थाने/चौकी में पूजापाठ कर सकेंगे।

जनपद के सभी थानों के मंदिरों में सुबह और शाम दोनों समय पूजा अर्चना/आरती तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा। जिससे इस पावन दिवस के दौरान ड्यूटी में व्यस्त पुलिस कर्मी भी पूजा अर्चना में शामिल हो सकेंगे।