यूपी के डिप्टी सीएम का टिवीट्, अयोध्या काशी में भव्य निर्माण जारी मथुरा की तैयारी








Listen to this article

नवीन चौहान.
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने आज टिवीट् किया है जिसमें लिखा है कि अयोध्या काशी में भव्य निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है।

डिप्टी सीएम के इस टिवीट् पर लोगों की प्रतिक्रिया भी मिल रही है। कोई इसे राजनीति से जोड़कर कमेंट कर रहा है तो ​कोई इसे भाईचारे को तोड़ने वाला बता रहा है।

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की रणनीति क्या होगी यह धीरे धीरे साफ हो रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल विपक्ष के पास कोई बड़ा मुद्दा नहीं है जिस पर वह प्रदेश की भाजपा सरकार को घेर सके। जबकि प्रदेश की भाजपा सरकार कई मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने की तैयारी में है।