नवीन चौहान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के बदलने जाने की अटकलों के बीच सोमवार कर दिन सियासी गलियारों में चर्चाओं का विषय बना रहा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दिल्ली पहुंचने और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा से मुलाकात के कई सियासी मायने तलाशे जाने लगे। लेकिन सबसे बड़ी हलचल तब तेज हो गई जब करीब साढ़े पांच बजे भाजपा विधायकों का दिल्ली बुलावा आया। लेकिन करीब आधे घंटे बाद ही विधायकों का दिल्ली बुलाने का प्रोग्राम कैंसिल करते हुए देहरादून मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचने का संदेश भेजा गया।
हालांकि मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने और दिल्ली में हलचल तेज होने विधायकों की नाराजगी होने की खबरे छन छनकर बाहर आती गई। लेकिन आधिकारिक तौर पर किसी बड़े नेता ने कोई पुष्टि नही की। विधायकों की नाराजगी की बात को लेकर भी कई मतभेद सामने आए। कुछ विधायकों ने त्रिवेंद्र के कार्यो की सराहना की। तो कुछ खुलकर बोलने से बचते दिखे। हाईप्रोफाइल ड्रामे की पिक्कर बाकी है। मंगलवार को देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कई बड़े भाजपा नेताओ के पहुंचने की संभावना है। सूत्रों से जानकारी हुई है कि कल विधानमंडल की बैठक के बाद मंत्रीमंडल का विस्तार किये जाने वाले नामों की घोषणा की जा सकती है।
उत्तराखंड के भाजपा विधायकों का दिल्ली जाना कैंसिल, मुख्यमंत्री आवास पर बैठक



