उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र ने की घोषणा




Listen to this article


नवीन चौहान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नाम की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की। भाजपा ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया। छात्र जीवन से राजनति में सक्रिय, संघ की पृष्ठभूमि और विधायक बनने का सफर तय करते हुए गढवाल सांसद बनने के बाद अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुए है।
बेहद की व्यवहार कुशल तीरथ सिंह रावत सरल व्यक्तित्व के इंसान है। उनकी नम्र भाषा, कुशल प्रशासनिक नेतृत्व की क्षमता भाजपा की गुटबाजी को कम करने का कार्य करेगी। तीरथ सिंह रावत सभी को साथ लेकर चलेंगे। इसी उम्मीद के साथ भाजपा हाईकमान ने उनके नाम पर मोहर लगाई। उत्तराखंड के इतिहास में नए मुख्यमंत्री के तौर पर तीरथ सिंह रावत का नाम दर्ज हो चुका है। शाम को शपथ ग्रहण समारोह होगा।