न्यूज127
उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल असलम को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर महिला दारोगा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के संगीन आरोप लगे थे। आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल असलम के खिलाफ महिला दारोगा ने गंभीर आरोप लगाए थे। आरोपों की जांच पुलिस अधीक्षक देहात विकासनगर के परिवेक्षण में कराई गई। मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता के बयान और मेडिकल कराया गया। तमाम साक्ष्यों को जुटाने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।
UTTARAKHAND POLICE उत्तराखंड खाकी पर लगा दाग, कांस्टेबल संगीन आरोपों में गिरफ्तार


