उत्तरकाशी
पुलिस दूरसंचार उत्तरकाशी में नियुक्त संदेशवाहक गिरवीर चंद रमोला(42 वर्ष) का 9 मार्च 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके द्वारा कर्तव्य की वेदी पर अपना सर्वोच्च योगदान दिया गया। दिवंगत कर्मिक गिरवीर चंद रमोला मूल रुप से ग्राम मसोन, पो0ओ0 गेंवला(बह्मखाल), तहसील डुंडा उत्तरकाशी के निवासी थे। वर्ष 2007 में वह पुलिस दूरसंचार में संदेशवाहक के पद पर नियुक्त हुये थे।

स्व0 गिरवीर चंद रमोला के असामयिक निधन पर उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने 10 मार्च 2026 को पुलिस लाईन उत्तरकाशी में दो मिनट का मौन धारण कर ससम्मान श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भावना कैंथोला, निरीक्षक अभिसूचना विकास नौटियाल, निरीक्षक दीपक नौटियाल, प्रभारी पुलिस दूरसंचार(उत्तरकाशी) नीलम भाकुनी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं परिवारजनों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
एसपी उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने दिवंगत कर्मी के परिवारजनों से मुलाकात कर धैर्य बंधाया गया तथा पुलिस विभाग की ओर से हरसम्भव सहयोग करने का भरोसा दिया।
स्व0 गिरवीर चंद रमोला कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार स्वभाव एवं ड्यूटी के प्रति समर्पित कर्मी थे, उनके असामयिक निधन से पुलिस परिवार को अपूर्णीय क्षति है, पूरा उत्तरकाशी पुलिस परिवार शोक संतप्त है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों को इस विकट दुःख को सहने की असीम शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।




