अत्यंत दुःखद: नहीं रहे वरिष्ठ फोटोग्राफर संतोष उपाध्याय, पत्रकार जगत में शोक




Listen to this article

नवीन चौहान.
हरिद्वार के वरिष्ठ फोटोग्राफर संतोष उपाध्याय अब हमारे बीच नहीं रहे। थोड़ी देर पहले ही उनका शरीर शांत हो गया। कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे।

उनके इस तरह अचानक हुए निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर छा गई। संतोष उपाध्याय राष्ट्रीय सहारा हरिद्वार के फोटोग्राफर थे।

प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रवण कुमार झा, महासचिव अश्विनी अरोड़ा, और प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर जयसवाल, रजनी कांत शुक्ल, अमित शर्मा, मुदित कुमार अग्रवाल समेत तमाम पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त की है। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार को हिम्मत प्रदान करने की कामना की गई।