तमंचे के साथ गिरफ्तार शातिर अपराधी








Listen to this article

नवीन चौहान.
अपराधों की रोकथाम एवं निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कादिर पुत्र यूनुस निवासी मक्खनपुर थाना भगवानपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास एक 315 बोर नाजायज तमंचा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ केस संख्या 280/21 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर सक्षम न्यायालय पेश किया जा रहा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तमंचा बेचने के आरोप में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।