नवीन चौहान.
लालढांग निवासी राजेश कुमार से पिछले महीने 4 तारीख को हुई लूट की घटना का श्यामपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका दूसरा साथी अभी फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
थाना श्यामपुर पुलिस के अनुसार बीती 4 अप्रैल को राजेश कुमार निवासी लालढांग से नहर पटरी पर उस वक्त लूट हो गई थी जब वह वापस अपने घर जा रहे थे। बदमाशों ने उनसे 30 हजार रूपये नकद, मोबाइल और अन्य कीमती सामान लूट लिया था। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करने के लिए सर्विलांस का भी सहारा लिया। सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। जाचं में पता चला कि बदमाश बिजनौर की तरफ के थे। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुंडाखेडा, अमरोहा निवासी कृष्णा को चेकिंग के दौरान नहर पटरी से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इस दौरान उसका मनोज नाम का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पूछताछ में कृष्णा ने बताया कि वह लूट की घटना को अंजाम देने के इरादे से यहां खड़े थे। इससे पहले भी वह यहां लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी पंचतत्व में हुई विलीन
- भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हर मोर्चे को एक लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य, बूथ तक चलेगा अभियान
- IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव ने की फिल्म नीति की सराहना
- डबल इंजन के ऐतिहासिक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: सीएम धामी
- आईबी अधिकारी पर चालक ने चलाई गोली, मचा हड़कंप

