वीडियो: शहर की घनी आबादी में घुसा तेंदुआ, 13 घंटे रही दशहत




Listen to this article

मेरठ। शहर के कसेरूखेड़ा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ यहां घनी आबादी में घुस आया। तेंदुए को देखकर लोग दहशत में अपने घरों के अंदर कैद हो गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें:— https://youtube.com/shorts/mdAG-O85SKE?si=kZsFvxgLoMvKUbuN

इस दौरान तेंदुआ एक के बाद एक कई घरों में घुसा। लेकिन गनीमत रही किसी जान को नुकसान नहीं पहुंचाया। हालांकि एक युवक पर उसने झपटा मारा लेकिन वह हमले में मामूली रूप से घायल हुआ। करीब 13 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुआ ट्रैंकुलाइज करने के बाद पकड़ा गया। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

जिस घर में तेंदुआ पकड़ा गया उस घर के लोगों ने अपने आपको एक कमरे में बंद कर लिया था। रेस्क्यू के दौरान उन्हें दीवार तोड़कर बाहर निकाला गया। मौके पर जमा भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।