आपसी झगड़ा करने वाले दो दर्जन लोगों पर Kankhal Police का एक्शन, जानिए पूरी खबर








Listen to this article

नवीन चौहान

हरिद्वार। आपसी रंजिश के चलते लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 2 दर्जनों लोगों के खिलाफ कनखल पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ 107/116 की कार्यवाही की है। जिसके बाद सभी को अपनी जमानत कर निजी मुचल्कों पर छोड़ा गया। मामला ग्राम अजीतपुर का है।
कनखल थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर में प्रधान मायाराम और पूर्व प्रधान जुगल किशोर के बीच रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों के लोग आपस में झगड़ा करते हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो दर्जन लोगों का चालान किया है।