वारंटियों की खैर नहीं 53 को किया गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर








Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार।
जनपद की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपराधियों में खौफ करने के लिये एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने जनपद पुलिस के पेंच कस दिए है। जनपद पुलिस लगातार खुद को बेहतर साबित करने का प्रयास कर रही है। एसएसपी के आदेशों के बाद जनपद पुलिस ने एक ही रात में 53 वारंटियों को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया है।
जनपद में एसएसपी पद संभालने के बाद से ही रिधिम अग्रवाल लगातार कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये हरसंभव प्रयास कर रही है। साइबर क्राइम से लेकर क्षेत्रों में होने वाली आपराधिक वारदातों को रोकने के लिये पुलिस को दिशा निर्देश दे रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिये जनपद पुलिस को नये—नये तरीके बता रही है। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और नशीले पदार्थो का सेवन करके वाहन चलाने वालों पर सख्त एक्शन ले रही है। मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान लंबित विवेचनाओं को निष्पक्षता से जांच करने और वारंटियों को अरेस्ट करने के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देशों का पालन करते हुए जनपद पुलिस ने रविवार को 53 वारंटियों को अरेस्ट किया। उक्त सभी आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया है। ​