गंगा में डूब रहे एक व्यक्ति को जल पुलिस ने सकुशल बचाया, दूसरे की तलाश








Listen to this article

नवीन चौहान.
हरिद्वार की जल पुलिस गंगा में नहाते समय डूबने वालों के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं है। जल पुलिस के जवान हर समय गंगा में नहाते हुए डूब रहे लोगों की जान बचाने के लिए तत्पर रहते हैं। इसी क्रम में रविवार को भी जल पुलिस ने एक व्यक्ति की जान बचाकर सकुशल गंगा के तेज बहाव से बाहर निकाला, हालां​कि एक दूसरे व्यक्ति की अभी पुलिस तलाश कर रही है।

जल पुलिस के मुताबिक दिनांक 11/06/2023 को कंट्रोल रूम हरिद्वार के माध्यम से समय लगभग 2:30 बजे दो व्यक्तियों के परमार्थ घाट निकट भारत माता मंदिर पास गंगा में नहाते हुए पानी में बह जाने की सूचना मिली। जिस पर चौकी सप्त ऋषि पुलिस व जल पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति मानस पांडे पुत्र स्वर्गीय दिनेश कुमार पांडे निवासी मेगा ड्रीम होम्स फेज 3 कर्मचारी नगर मिनी बायपास रोड बरेली उम्र लगभग 30 वर्ष को सकुशल बचाया गया।

इस दौरान दूसरा व्यक्ति अमित त्रिपाठी पुत्र ओमप्रकाश त्रिपाठी निवासी गोमती नगर नियर गोमती नगर रेलवे स्टेशन लखनऊ उम्र लगभग 30 वर्ष की जल पुलिस की सहायता से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।