नवीन चौहान.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर धर्मांतरण एक्ट के अंतर्गत मुकदमा अपराध संख्या 191/2023 अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों बरेली के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से समय रहते अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार प्रौढ़ शिक्षा के नाम पर किच्छा क्षेत्र के भोले भाले लोगों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराने का प्रयास करने पर बरेली के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त के नाम विकास कुमार पुत्र स्व0 रामचरन जनपद बरेली उत्तर प्रदेश व अंकितपाल पुत्र चन्द्रपाल जनपद बरेली उत्तर प्रदेश हैं।
- आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार के 11 स्थानों में मॉक एक्सरसाइज, भेल के स्कूल में भूकंप की काल्पनिक घटना पर राहत दल रवाना
- उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS व PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल और अल्मोड़ा को मिले नए डीएम
- ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास पुलिसकर्मी की दबंगई, युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
- सोना लूटकांड में खाकी पर लगा दाग, सिपाही निकला मास्टरमाइंड
- एचआरडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, दो निर्माण सील


