मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आपदा पीड़ितों से मिले तो दर्द में खुशी के आंसू छलके, देंखे वीडियो




Listen to this article


गगन नामदेव
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत देवप्रयाग में आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। आपदा प्रभावित पीड़ितों से मुलाकात की और हरसंभव मदन करने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद पीड़ितों की आंखों में विश्वास की चमक दिखाई दी।


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सुबह करीब 11 बजे पूर्वाह्न आपदा प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों का दर्द सुना और उनकी हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्दे​शित करते हुए मौके पर ही हरसंभव सहायता जल्द उपलब्ध कराने के आदेश दिये।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक विनोद कण्डारी, जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव, एसएसपी भी मौजूद हैं।