पत्नी ने जड़े पति को थप्पड़, प्रेमिका को घुमा रहा था बाइक पर




Listen to this article


गगन नामदेव
हरिद्वार में एक महिला ने अपने पति के गाल पर तड़ातड़ थप्पड़ जड़ दिए। महिला का पति अपनी प्रेमिका को बाइक पर घुमा रहा था। जब पत्नी ने देखा तो उसे गुस्सा आया। महिला घर से नाराज होकर गंगा किनारे आ गई। पति अपनी मां के साथ पत्नी को मनाने के लिए गंगा किनारे पहुंचा तो पत्नी ने थप्पड़ रसीद किए। बेटे की करतूत जानने के बाद मां ने भी बेटे के गाल को ही थप्पड़ों से लाल कर दिया। महिला गंगा में कूदने का प्रयास करने लगी। जब लोगों ने समझाया तो पति लोगों पर ही आग बबूला हो उठा।
ज्वालापुर निवासी एक विवाहित व्यक्ति की दूसरी महिला से दोस्ती है। लुका​ छिपी का खेल उस वक्त उजागर हो गया जब पत्नी ने अपनी पति की बाइक पर दूसरी महिला को बैठा देखा। बस फिर क्या था पत्नी आग बबूला हो उठी। पति ने उस वक्त तो बाइक भगा दी। लेकिन घर पहुंचते ही पत्नी ने आड़े हाथों ले लिया। पति से नाराज पत्नी प्रेम नगर आश्रम पुल के पास आस्था पथ पर आ गई। पीछे—पीछे पति और उसकी मां भी आ गए। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान मां और बहु ने कई बार व्यक्ति की पिटाई कर दी। लेकिन व्यक्ति झूठ बोलता रहा। मां और पत्नी को अपनी प्रेमिका की हकीकत के बारे में नही बताया। व्यक्ति ने कई बार अपनी मां के पैर भी पकड़े। लेकिन मां अपनी बहु के समर्थन में बेटे की ही पिटाई करती रही। फिलहाल तो मां दोनों को समझा बुझाकर घर ले गई।