सर्दी शुरू: समाजसेवी भुल्लर ने औढ़ाएं खुले में साते हुए लोगों को कंबल








Listen to this article

नवीन चौहान
सर्दी शुरू हो गई है। दिन में तो ज्यादा नहीं, पर रात में सर्दी होने लगी है। हरिद्वार में सैकड़ों लोग खुले आसमान में रात बिताने को मजबूर रहते हैं। इन्हीं लोगों की सेवा के लिए समाजसेवी छात्र नेता विक्रम भुल्लर ने कंबल वितरित किए। उन्होंने रात में खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों को कंबल औढ़ाए। विक्रम भुल्लर ने बताया कि रात में ठंड ज्यादा होने लगी है।

एक रात पहले उसने लोगों को ठंड में सिकुड़ते हुए देखा। जिस पर उससे रहा नहीं गया और रविवार की रात को लोगों की सेवा करने के लिए पहुंच गया। विक्रम भुल्लर ने अन्य सामर्थवान लोगों को भी गरीबों की सेवा करने को आह्वान किया। विक्रम ने बताया कि उनकी ओर से सेवा का काम निरंतर जारी रहेगा।