पूर्व ओएसडी विवाद: अभी मैं ही हूं धर्मपत्नी, दूसरी लड़की नहीं रख सकता: सपनाश्री




गगन नामदेव
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ओएसडी रहे पुरुषोत्तम शर्मा की पत्नी सपनाश्री ने दावा कि भले की मनमुटाव के चलते हुए वह अलग—अलग रह रहे हैं, लेकिन पत्नी अभी भी वही है। उनके रहते हुए किसी अन्य लड़की को घर में नहीं रख सकता। उन्होंने कहा कि यदि उस लड़की को पुरुषोत्तम शर्मा ने पुत्री बनाकर रखा हुआ है तो उसे घर में क्यों छिपाकर रखा है।
मीडिया से बात करते हुए सपनाश्री ने कहा कि दोनों की दूसरी शादी हुई। स्वयं मुख्यमंत्री रहते हुए हरीश रावत शादी समारोह में आशीर्वाद देने के लिए आए थे।
शादी के बाद कनखल में यह घर खरीदा। सपनाश्री ने आरोप लगाया कि पुरुषोत्तम शर्मा कुछ भी नहीं कमाता था। शर्मा पर आरोप लगाया कि लाछन लगाने शुरू किए। वह टीवी पर आती थी और क्षेत्र में कामकाज के लिए जाती थी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि मेरा किसी के साथ अफेयर है। या किसी के साथ नाम जोड़ देेने से कुछ हो जाएगा। उन्होंने पुरुषोत्तम शर्मा के दोनों पुत्रों पर लैपटॉप पर अश्लील वीडियो देखने के आरोप लगाए। कुछ दिनों बाद संबंध बिगड़ गए और अपनी मां के साथ रहने लगी।
उन्होंने बताया कि पता चला कि पिछले 5 महीने से एक लड़की घर में रह रही है। पता चला कि मंदिर वाला कमरा बंद रहता है, जो कोई घर पर आता है तो पूजा कराना की बात कह देते है। वो लड़की किस हैसियत से घर में रह रही है। यह व्यक्ति अपनी पत्नी को नहीं रख सका। उन्होंने सवाल उठाया कि कोई अपनी 17 साल की लड़की को मर्दों के घर में कैसे रख सकता है। दूसरा सवाल उठाया कि जब दो लड़क हैं तो लड़की की क्या जरूरत है। लड़की की दादी सड़क पर फूल बेचती है। उसे लालच देकर खरीद रखा है। उस लड़की को खरीद कर लाया है। यदि बेटी है तो डर किस बात का है। शहर में लेकर क्यों नहीं घूमता। जब मैं आई तो उसे क्यों भगा दिया। मुझे मारा पीटा। मुझे अंदर बंद कर दिया। इसी दौरान मीडिया को फोन कर दिया। बाहर की बेटी को अंदर क्यों रखता है। इसके बाद सपनाश्री कनखल थाना पहुंची और वहां पर फफककर रो रोकर अपनी पीड़ा सुनाई। मामला सुर्खियों में रहा।
——————————



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *