नवीन चौहान
पति की किसी बात से नाराज होकर एक महिला गंगनहर में कूद गई। महिला को गंगनहर में कूदते देख उसका मामा ससुर भी उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया। लेकिन पानी के तेज बहाव में दोनों ही बहने लगे। बाद में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
रानीपुर पुलिस के मुताबिक सलेमपुर महदूद की नेहरू नगर कालोनी निवासी विनीता की अपनी पति सुनील से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पति की बात से नाराज महिला सलेमपुर में लोहे के पुल पर पहुंची और गंगनहर में छलांग लगा दी। महिला को गंगनहर में कूदता देखकर उसे बचाने के लिए महिला का मामा ससुर भी गंगनहर में कूद गया।
लेकिन दोनों ही पानी के बहाव में बहकर डूबने लगे। इसी दौरान सलेमपुर पिकेट पर तैनात आरक्षी साजिद ने इसकी सूचना सिटी कंट्रोल रूम को दी। जिस पर चौकी औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी प्रवीन रावत मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से किसी तरह महिला व उसके मामा ससुर को गंगनहर से सुरक्षित बाहर निकालकर बचाया। दोनों को हालत फिलहाल ठीक है। कोतवाल कुंदन सिह राणा का कहना है कि महिला को समझा बुझाकर वापस परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।
- कुंभ-2027 की तैयारियों में कनखल सड़क के चौड़ीकरण का काम
- संसद में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संसदीय क्षेत्र के लिए बेहतर रेल सुविधाओं की उठाई मांग
- कप्तान ने दी बहादराबाद में नए फायर स्टेशन की सौगात
- नवरात्र और ईद से पहले हरिद्वार पुलिस ने बांटी खुशियां
- लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत, संसद की गरिमा हुई मजबूत: त्रिवेन्द्र



