नवीन चौहान.
यूपी के मेरठ जिले में बुधवार की सुबह एक महिला अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला अपने घर से दूध लेने के लिए घर से निकली थी। दूध लेकर वापस आते समय अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मारी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस के मुताबिक यह घटना शहर के टीपीनगर थाना क्षेत्र में हुई। क्षेत्र की न्यू मेवला कॉलोनी में महिला दूध लेकर वापस अपने घर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया। अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर महिला की हत्या कर डाली। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि मृतक महिला का नाम अंजिल था, उसका अपने पति से विवाद चल रहा था। मकान में कब्जे को लेकर भी दोनों पक्षों में विवाद था। महिला के परिजनों ने पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- नकली नोटों के साथ रुड़की से एक गिरफ्तार, 500 के 38 नोट बरामद
- जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने फरियादियों की 17 समस्याओं में से का मौके पर कराया निराकरण
- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 13 मकान मालिकों किया जुर्माना
- गंगनहर के किनारे नवजात का भ्रूण मिलने से फैली सनसनी
- होली से एक दिन पहले कप्तान ने 4 इंस्पेक्टर और तीन चौकी प्रभारी बदले



