उत्तराखण्ड में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी




Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड में सूरज की तपिश ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मंगलवार को यहां तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री ऊपर रिकॉर्ड किया गया। वहीं पहाड़ में कुछ स्थानों पर शाम को हुई वर्षा की फुहारों ने राहत पहुंचायी।

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग ,चमोली जनपदों तथा कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों हलकी से मध्यम वर्षा / गरज चमक के साथ वर्षा तथा राज्य के शेष जनपदों में कही – कही बहुत हलकी से हलकी वर्षा / गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है। आकाशीय बिजली के साथ तीव्र बौछारें पड़ने की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को जनपद देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल व चंपावत के कई इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछारें पड़ने की आशंका है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल चल सकती हैं। वहीं गुरुवार से रविवार तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।