मेरठ।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे योगा उत्सव सप्ताह के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली को संबोधित करते हुए कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर के.के. सिंह ने कहा कि नित्य योग करने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है और इसके साथ साथ एकाग्रता बढ़ती है।

कुलपति ने कहा कि योग प्राचीन समय से मनुष्य को प्रकृति द्वारा दिया गया बहुत ही महत्वपूर्ण और अनमोल उपहार है जो जीवन भर मनुष्य को प्रकृति के साथ जोड़कर रखता है। यह शरीर और मस्तिष्क के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए इन दोनों को संयुक्त करने का सबसे अच्छा अभ्यास है। यह एक व्यक्ति को सभी आयामों पर जैसे शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक स्तर पर नियंत्रण के द्वारा उच्च स्तर की संवेदनशीलता प्रदान करता है।

कृषि विश्वविद्यालय में शनिवार को विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्रों द्वारा योगा दिवस के उपलक्ष्य में विशाल रैली निकाली गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने लोगों को स्लोगन पोस्टर एवं गीतों के माध्यम से योगा करने के लिए प्रेरित किया। इस रैली में कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर, कॉलेज ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी, कॉलेज ऑफ पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी, कॉलेज ऑफ वेटरनरी साइंस, कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी के लगभग 830 छात्र छात्राओं ने अपनी भागीदारी दी। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के समन्वयक प्रोफेसर आरएस सेंगर ने बताया योग से होने वाले लाभों की गणना नहीं की जा सकती है।

हम इसे केवल एक चमत्कार की तरह समझ सकते हैं। उन्होंने कहा यह हमारी शारीरिक तंदुरुस्ती को बनाए रखता है, तनाव को कम करता है, भावनाओं को नियंत्रित रखते हुए नकारात्मक विचारों को भी नियंत्रित करता है, जिससे हममें भलाई की भावना मानसिक शुद्धता और आत्मविश्वास विकसित होता है। योग के अनेक लाभ हैं। इसलिए इसको सभी लोगों को अपनाना होगा।

इस रैली के दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विपिन कुमार, डॉक्टर पंकज चौहान, डॉ अर्चना आर्य, डॉक्टर विपुल ठाकुर, डॉक्टर निलेश कपूर, डॉक्टर दीपक मिश्रा, डॉक्टर निलेश चौहान, प्रोफेसर सत्य प्रकाश, प्रोफेसर पूर्णचंद, डॉ देश दीपक, डॉक्टर अखिलेश वर्मा, डॉक्टर रामकुमार सिंह के अलावा एनसीसी के छात्र छात्राओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

- शादी-मुंडन में शराब परोसने पर 51 हजार जुर्माना, सामाजिक बहिष्कार का भी निर्णय
- एसपी कमलेश उपाध्याय ने सुरक्षित समाज ही समृद्ध राज्य की पहचान का दिया संदेश
- जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और व्यक्तित्व को बताया प्रेरणादायी
- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अनूठी पहल: 24 घंटे में 20 मिनट पढ़ने की आदत
- आईएएस की कर रही तैयारी, कानपुर से आईआईटी पास और गंगा में कूदकर दी जान





