पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुस्लिम समाज के नेताओं और धर्मगुरूओं को दी नसीहत, धमकियों से नही डरता उत्तराखंड





दीपक चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कड़े शब्दों में आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तराखंड किसी भी प्रकार से धमकियों से डरने वाला नही है। उत्तराखंड ने कभी किसी की धमकी को बर्दाश्त नही किया है। उनको जो भी बोलना है सोच समझकर और संभलकर बोले। ऐसे लोग कटुता बढ़ाना चाहते है। सामाजिक उन्माद बढ़ाना चाहते है। उनको नही बढ़ाने दिया जायेगा। ऐसे लोगों को उत्तराखंड में घुसने तक नही दिया जायेगा। उन्होंने मुस्लिम धर्म गुरूओं को नसीहत देते हुए कहा कि आगे आकर अपने धर्म के लोगों को समझाए तथा उनको अच्छे संस्कार दीजिए। ताकि वह हिंदू धर्म की बेटियों का सम्मान कर सके।


आरएसएस के शिक्षा वर्ग में उपस्थित होने आए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डाम कोठी में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत से केंद्र में सरकार बनायेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूचे विश्व में भारत का नाम गौरवांवित किया है और विश्व में शक्तिशाली देश के रूप में एक नई पहचान दिलाने का कार्य किया। इसी के साथ पत्रकारों के सवालों के पूछे गए तमाम प्रश्नों का बड़ी बेबाकी से जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि हमारे संत समाज ने कभी भी कटुता की बात नही की। संविधान के उल्लघंन की बात नही की और हिंदू समाज के लोगों को गलत कार्यो के लिए उकसाया नही है। मुल्ला मौलवी मदरसों में अच्छे संस्कारों का देने का कार्य करे। ताकि सौहार्द का वातावरण बना रहे। उत्तराखंड सरकार इस मुददे पर अच्छा कार्य कर रही है। वही लोकसभा चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा अच्छे मतों से जीत दर्ज करेगी। भाजपा उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर जीतेगी। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। तथा वक्त आने पर ही अपना निर्णय करती है। भाजपा सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ रही है। चुनाव लड़ने के लिए चुनाव नही लड़ रही है। भाजपा प्रत्याशियों का गहरा विश्लेश्ण करके चुनाव में टिकट वितरण करती है। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व राज्यमंत्री नेपाल सिंह, भाजपा नेता मोहित कौशिक ने डामकोठी में उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व भाजपा कार्यकारिणी सदस्य पृथ्वीराज चौहान, अभय रावत व विपिन मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *