न्यूज 127.
उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय तो है लेकिन वह कमजोर पड़ रहा है। मानसूनी बादलों से अच्छी बारिश हो ऐसी हवाओं का उसे दबाव नहीं मिल रहा है। यही वजह है कि बादलों की आमद के बावजूद प्रदेश में एक साथ लम्बी दूरी की बारिश नहीं हो रही है।
शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने अच्छी बारिश का पूर्वानुमान लगाया था लेकिन यह पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में सिमट कर रह गई। टुकड़ों में हो रही बारिश से उमस भरी गरमी से राहत नहीं मिल रही है।
कम दबाव की पट्टी के दक्षिणी यूपी की ओर खिसकने से सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी आदि में हल्की बारिश की संभावना है। अच्छी बारिश के लिए अगले दो दिन इंतजार करना होगा।
- सिपाही को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
- Ssp नवनीत सिंह का थानेदारों को सख्त निर्देश, “नशा तस्करों की संपत्ति अटैच करने की प्रक्रिया में लाएं तेजी
- Ssp नवनीत सिंह ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 पुलिसकर्मियों को सम्मानित
- अखाड़ों में जेन-जी की भागीदारी से नई पीढ़ी तक पहुंचेगी सनातन परंपरा
- कनखल पुलिस ने 10 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार


