न्यूज 127.
उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय तो है लेकिन वह कमजोर पड़ रहा है। मानसूनी बादलों से अच्छी बारिश हो ऐसी हवाओं का उसे दबाव नहीं मिल रहा है। यही वजह है कि बादलों की आमद के बावजूद प्रदेश में एक साथ लम्बी दूरी की बारिश नहीं हो रही है।
शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने अच्छी बारिश का पूर्वानुमान लगाया था लेकिन यह पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में सिमट कर रह गई। टुकड़ों में हो रही बारिश से उमस भरी गरमी से राहत नहीं मिल रही है।
कम दबाव की पट्टी के दक्षिणी यूपी की ओर खिसकने से सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी आदि में हल्की बारिश की संभावना है। अच्छी बारिश के लिए अगले दो दिन इंतजार करना होगा।
- आश्रम पहुंच कर जगद्गुरु शंकराचार्य से लिया मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद
- IG निवेदिता कुकरेती ने साझा किये पुलिस के उल्लेखनीय कार्य, अपराधियों को सिखाया सबक, पीड़ितों को दिलाया न्याय
- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण, गुणवत्ता और पारदर्शिता के दिये मंत्र
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर का किया शुभारंभ, 235 करोड़ रुपये परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास




