न्यूज 127.
पेरिस ओलंपिक में 52 वर्षों बाद भारतीय हॉकी टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया पर विजय प्राप्त की है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी खिलाड़ियों और देश वासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये ऐतिहासिक विजय हर भारतीय की है। विजय का यह क्रम ऐसे ही चलता रहे।
भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में बेल्जियम के खिलाफ मिली हार के बाद जोरदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पूल B के मैच में 3-2 से हरा दिया है। यह भारत का अंतिम पूल मैच था। यह जीत ऐतिहासिक है, क्योंकि भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराया है।
भारत के लिए इस मैच में हरमनप्रीत सिंह ने दो और अभिषेक ने एक गोल किया। भारतीय हॉकी टीम ने इससे पहले ओलंपिक में 1972 में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए यह ग्रुप काफी कठिन था, क्योंकि बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया जैसी दो मजबूत टीमों के साथ मुकाबला था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को भारत के लिए बड़ी बाधा माना जा रहा था। इस जीत से अब निश्चित तौर पर भारतीय हॉकी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है।
इस जीत के साथ भारत पूल बी में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर खिसक गया है। बेल्जियम इस पूल में शीर्ष पर है और अर्जेंटीना चौथे स्थान पर है। पेरिस ओलंपिक के पुरुष हॉकी क्वार्टर फाइनल 4 अगस्त से शुरू होंगे.
- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण, गुणवत्ता और पारदर्शिता के दिये मंत्र
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर का किया शुभारंभ, 235 करोड़ रुपये परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
- श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया डॉ. दुर्गेश आचार्य जी महाराज का अवतरण दिवस
- पथरेश्वर महादेव मंदिर के पास दो साधुओं की हत्या, मिट्टी में दबे मिले शव




