नवीन चौहान.
देहरादून में उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम तीरथ सिंह रावत को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मुलाक़ात कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
पार्टी हाईकमान ने जिस तरह से तीरथ सिंह रावत को प्रदेश का नया सीएम बनाया उससे सभी चौंक गए हैं,सीएम बनने की दौड़ में सतपाल महाराज, रमेश पोखरियाल निशंक और धन सिंह रावत का नाम चल रहा था। सबसे अधिक नाम धनसिंह रावत का लिया जा रहा था, लेकिन तीरथ सिंह रावत का नाम फाइनल होते ही सभी कयासों पर विराम लग गया।

- ADG भानु भास्कर ने बाबा भूरादेव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- ADG भानु भास्कर ने रिजर्व पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण
- सम्मान समारोह में ग्राम प्रहरियों के योगदान को किया गया सम्मानित
- राहुल गांधी की एनएसए डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के गौरव और स्वाभिमान पर चोट: मदन कौशिक
- उत्तराखंड में गुटखा, पान मसाला और निकोटीन युक्त उत्पादों की बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

