नवीन चौहान. बुधवार को तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण के पश्चात् कचहरी स्थिति शहीद स्मारक जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री तीरथ ने कहा कि उनकी सरकार शहीद राज्य आंदोलनकारियों की भावना के अनुरूप राज्य का विकास करने के लिए कृतसंकल्प है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। यह समाज को प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना की है।
- कांग्रेस छोड़कर अरविंद सिंह लवली ने थामा भाजपा का दामन
- महिला की सिर में गोली लगने से मौत, पति पर हत्या का शक
- DAV सेन्टेनरी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ विद्यारम्भ संस्कार
- स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन में प्रिंट और इलैैक्ट्रोनिक्स मीडिया की भूमिका पर चर्चा
- रिसर्च में एथिक्स का होना बेहद आवश्यक: डॉ. नवनीश त्यागी