नवीन चौहान.
आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन ने मेला नियंत्रण भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने ट्रैफिक प्लान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही साफ सफाई व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन के निर्देश देते हुए अतिरिक्त मानव संसाधन बढ़ाने को कहा।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि पार्किंग व्यवस्था के लिए व्यापक प्लान बना लें। पार्किंग की क्षमता और शौचालय आदि की सुविधा को विकसित करने पर आयुक्त ने जोर दिया। उन्होंने पार्किंग भरने की सूचना संबंधित ड्यूटी इंचार्ज को देने और पब्लिक मूवमेंट के लिए महत्वपूर्ण जगहों पर साइनेज लगाने के निर्देश दिए। गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन ने मेला क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए।
मेलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि सफाई व्यवस्था के लिए व्यापक प्लान बना लिया गया है। इसके लिए सफाई कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती के लिए शासन स्तर पर स्वीकृति ली जाएगी। बैठक में अपर मेलाधिकारी डा ललित नारायण मिश्र, हरबीर सिंह, नगर आयुक्त जयभारत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश रावत आदि मौजूद थे।
- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र



