नवीन चौहान.
उत्तराखंड में कई दिनों से हो रही बर्फबारी से जहां पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार पहाड़ों की चोटी
फिर से बर्फ से ढक गई है वहीं, अधिक बर्फ गिरने की वजह से चमोली जिले में भारत चीन सीमा पर सुमना के पास ग्लेशियर टूट गया।

ग्लेशियर टूटने की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को रात से ही सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी के जवान और जिला प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुट गया। बतादें शुक्रवार को चमोली जनपद से लगे भारत-चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र सुमना में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कैंप के समीप ग्लेशियर टूटकर मलारी-सुमना सड़क पर आ गया। इस घटना के बाद शनिवार को सीएम तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और स्वयं ने भी मौके का हवाई निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।
- भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया ‘मजबूत बूथ’ का मंत्र
- एनएच-58 पर कार के साथ स्टंट करने वाले युवक हिरासत में
- धामी सरकार का ‘वन-क्लिक’ सहारा, 9.91 लाख पेंशनरों के खातों में पहुंचे ₹147 करोड़
- नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्टरी का भंड़ाफोड़, मालिक की तलाश में जुटी पुलिस
- आरएन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की बेटियों ने पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी







