नवीन चौहान.
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में कोराना योद्धा भी आ रहे हैं। आईपीएस मंजुनाथ टीसी एसपी रेलवे भी कोरोना संक्रमित हो गए हैंं। शुरूआती लक्षण दिखायी देने पर उन्होंने अपना कोविड टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। अब वह संक्रमण को मात देने के लिए उनसे मुकाबला कर रहे हैं।
आईपीएस अफसर मंजुनाथ टीसी एसपी रेलवे के पद पर तैनात है। उनकी गिनती तेज तर्रार, कर्मठ और ईमानदार अफसरों में होती है। कुंभ मेले में उन्होंने कोरोना संक्रमण की परवाह न करते हुए ईमानदारी और मेहनत से दिनरात अपनी डयूटी निभायी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अब उन्होंने हाल ही में अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपील की है कि वह कुछ दिन के लिए सामाजिक दूरी बना ले और अपना कोविड टेस्ट करा लें।
आईपीएस मंजुनाथ टीसी ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं हैं, सरकार और स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन का पालन करते हुए इसे हराने में जनभागिता निभाए।
बतांदे कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में रोज नए मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लगातार मरीजों की संख्या में हो रहे इजाफे की वजह से अधिकारियों की चिंता बढ़ रही है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना से 49 मरीजों की मौत हुई। संक्रमण को रोकने के लिए पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। हरिद्वार में बाजार दोपहर दो बजे तक ही खोलने की अनुमति है।
- एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के 165 स्वयंसेवकों ने शीतला माता और दक्ष मंदिर घाट पर चला वृहद स्वच्छता अभियान
- कुंभ मेले को मिलेगी हाईटेक निगरानी, नगर आयुक्त ने आईसीसीसी सेंटर का किया निरीक्षण
- कृषि प्रमुख सचिव डॉ. एम.के. शन्मुगा सुन्दरम ने सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि में की समीक्षा बैठक, मृदा स्वास्थ्य और खेत बचाओ अभियान पर दिया जोर
- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि में अखिल भारतीय किसान मेला एवं ‘कृषि कुम्भ’ का भव्य शुभारंभ, किसानों और वैज्ञानिकों के बीच हुआ संवाद
- डीएवी में राज्य स्तरीय साइबर हाइजीन एमयूएन का शानदार समापन, 19 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई कूटनीतिक प्रतिभा

