नवीन चौहान.
उत्तराखंड में कई दिनों से हो रही बर्फबारी से जहां पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार पहाड़ों की चोटी
फिर से बर्फ से ढक गई है वहीं, अधिक बर्फ गिरने की वजह से चमोली जिले में भारत चीन सीमा पर सुमना के पास ग्लेशियर टूट गया।

ग्लेशियर टूटने की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को रात से ही सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी के जवान और जिला प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुट गया। बतादें शुक्रवार को चमोली जनपद से लगे भारत-चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र सुमना में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कैंप के समीप ग्लेशियर टूटकर मलारी-सुमना सड़क पर आ गया। इस घटना के बाद शनिवार को सीएम तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और स्वयं ने भी मौके का हवाई निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।
- डीएम-एसपी ने की 52 किलोमीटर की ट्रेकिंग, पर्यटन सुविधाओं को मिलेगी नई दिशा
- डीएम अपूर्वा पाण्डे ने स्वंय पैदल चलकर कर परखा पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक
- विधान परिषद सदस्य निर्वाचन को लेकर अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश
- VIDEO: मेरठ में अवैध रूप से भंडार किये गए पटाखों का जखीरा पकड़ा, दो हिरासत में
- पल्लवपुरम पुलिस ने 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार

