नवीन चौहान
गरमी के साथ आग लगने की घटना भी सामने आ रही है। गुरूवार को दो अलग अलग स्थानों पर आग लगने की घटना सामने आयी। एक घटना नोएडा के सेक्टर-दो स्थित एक कंपनी के ऑफिस में और दूसरी सेक्टर -37 में एक सर्वेट क्वार्टर में हुई। इन दोनों हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ है। फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2 बजे सूचना मिली थी कि सेक्टर दो स्थित डी ब्लॉक में आग लगी है। आग लगने की घटना ओम इंटरनेशनल कंपनी के दूसरे तल पर स्थित एक आफिस में हुई। ऑफिस बंद था और वहां कोई नहीं था। दोपहर के वक्त अचानक आग लगने की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम 3 दमकल वाहनों के साथ वहां पर पहुंची। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया।
प्राथमिक जांच में बताया जा रहा है कि सर्वर रूम से आग लगने की शुरुआत हुई थी। दूसरी घटना सेक्टर-37 में रहने वाले रिटायर्ड विंग कमांडर अशोक सूद के सर्वेंट क्वार्टर में हुई। यहां शाम को आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दोनों ही घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।
- मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
- गैरसैंण में विशेष सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान
- एनडीपीएस कोर्ट ने सुनायी गांजा तस्करी के मामले में दोषी को 3 साल की सजा
- डीजीपी का बड़ा एक्शन, 9 जिलों के 10 थानाध्यक्ष निलंबित
- मेयर किरण जैसल और इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने गोविंद घाट पर चलाया गंगा स्वच्छता अभियान

