नवीन चौहान
राज्य के लोगों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार द्वारा 45 से अधिक आयु वर्ग के लिए भेजी गई 119850 वैक्सीन गुरुवार को देहरादून पहुंच गई। चंदरनगर स्थित राज्य वैक्सीन सेंटर से यह वैक्सीन जिलों को वितरित की गई। बताया गया कि शुक्रवार से 18 से 44 आयु वर्ग का टीकाकरण दोबारा से शुरू हो जाएगा।
बतादें वैक्सीन की कमी के कारण लंबे समय से राज्य में 18 प्लस वालों का वैक्सीनेशन अभियान ठप पड़ा था। वैक्सीन न होने के कारण युवाओं को टीकाकरण केंद्रों से वापस लौटना पड़ रहा था। वैक्सीन की कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को 1.83 लाख वैक्सीन का एडवांस ऑर्डर किया था। गुरुवार को वैक्सीन मिलने से यह कमी पूरी हुई। अब सभी टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीनेशन अभियान शुरू होगा।
- चलती कार में लगी आग, चालक से सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
- रिसॉर्ट में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, 51 गिरफ्तार, 10 महिलाओं को कराया गया मुक्त
- रिसॉर्ट में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एसएसपी मंजूनाथ टीसी का बड़ा एक्शन
- शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया कई बार दुष्कर्म, गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हर वर्ग तक पहुंच रहा है सरकार की योजनाओं का लाभ: मदन कौशिक



