नवीन चौहान.
हरिद्वार। उत्तराखंड में पार्टी की अंदरूनी उठापटक के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष
गुरुवार को प्रदेश भाजपा की चुनावी तैयारियों का हाल जानेंगे।
अपने दौरे के दौरान वह प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेताओं के अलावा अलग-अलग कई बैठकें लेंगे।
प्रदेश में चुनाव को लेकर अब तक क्या तैयारी और कदम उठाए गए हैं उनकी प्रगति के बारे में भी वह जानकारी लेंगे।
बीएल संतोष बुधवार को आरएसएस की समन्वय बैठक में भाग लेने के लिए देहरादून पहुंचे।
बताया जा रहा है कि महामंत्री संगठन गुरुवार को बैठक की शुरुआत सोशल मीडिया टोली बैठक से करेंगे।
यह बैठक प्रदेश पार्टी कार्यालय में होंगी। इसके बाद वह सोशल मीडिया वालंटियर्स की बैठक लेंगे।
दोपहर बाद वह संगठन पदाधिकारियों की एक अहम बैठक लेंगे।
रामनगर चिंतन बैठक में तय हुए एजेंडे के अनुरूप अब तक किए गए कार्यों की प्रगति का आकलन भी वह करेंगे।
- चोरी का माल दबाया, चार आबकारी कर्मी गिरफ्तार
- पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को मिली नई तैनाती
- जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर छह इंजीनियरों पर गिरी गाज
- ग्रामीण बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना जरूरी : त्रिवेंद्र रावत
- ऋषिकुल में धूमधाम से मनाया गया सतपाल महाराज का 75वां जन्मदिन, राज्यपाल और CM धामी ने दी बधाई

