संजीव शर्मा।
बागपत। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत दौरे पर हैं। दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
इस दौरान सीएम ने अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे लोगों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में पूछा।

अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सांसद सत्यपाल सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।
यहां सीएम ने अधिकारियों को कुछ दिशा निर्देश देकर अस्पताल में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कहा।
वह यहां सिसाना गांव के एक स्कूल का निरीक्षण कर सकते हैं।
इस दौरान वह पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने कई मार्गो का रूट डायवर्ट किया हुआ है।
कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना के बाद से बुधवार शाम से ही अधिकारी तैयारियों में लगे रहे।
मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह और एडीजी राजीव सभरवाल ने बागपत पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
जिला अस्पताल, सरूरपुर सीएचसी, सिसाना गांव में सफाई और जल निकासी में जुटे रहे।
- देश भर में उत्तराखंड पुलिस टॉप-5 में, साइबर अपराध नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि
- कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता उन्नति शर्मा को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया सम्मानित
- आधी रात हाईवे पर उतरे कप्तान, 09 पुलिसकर्मी निलंबित, 04 से स्पष्टीकरण
- राष्ट्रमंडल कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा को डीएवी स्कूल से मिला जूडो का प्रशिक्षण
- कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा का डीएवी देहरादून में भव्य स्वागत, विद्यार्थियों को दी प्रेरणा



