महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर सीएम और उनकी पत्नी बने लोक संस्कृति का हिस्सा




Listen to this article

नवीन चौहान.
जौनसार बावर क्षेत्र की लोक संस्कृति एवं लोक परंपरा विश्व विख्यात है और यहां की संस्कृति को बाहर से आने वाले लोग भी आत्मसात कर रहे हैं। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब जौनसार बावर के देव दर्शन के लिए पहुंचे तब उन्होंने न केवल देव दर्शन किए बल्कि जौनसार बावर की लोक परंपरा व संस्कृति से रूबरू भी हुए साथ ही नंगे पांव लोक संस्कृति के हिस्सा भी बने।

विधानसभा चुनाव की मतगणना से ठीक 2 दिन पहले जौनसार बावर के मंदिरों में देव दर्शन के लिए सपरिवार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौनसार बावर की संस्कृति व यहां के देवालयों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के मंदिर, यहां की लोक संस्कृति अद्भुत है। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी ने भी जौनसार बावर की लोक संस्कृति का हिस्सा बनकर लोक संस्कृति का मान बढ़ाया है।

अध्यात्म और सांस्कृतिक दृष्टि से जौनसार बावर विश्व विख्यात है विगत तीन दशक से जहां जौनसार बावर में अनेक प्रतिष्ठित मंदिरों के नवनिर्माण हुए हैं वहीं यहां की लोक संस्कृति व परंपरा पाश्चात्य सभ्यता के बढ़ते दौर में भी जिंदा है और आगे बढ़ रही है।

मेरा मानना है कि अपनी संस्कृति, अपनी बोली- भाषा, अपने रीति रिवाज, अपनी परंपरा, अपना भाईचारा, सामूहिक जीवन पद्धति जब तक जीवित है और बचाए रखे हुए हैं तभी तक हमारी संपूर्ण देश में व विश्व में अलग पहचान है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने हमारे देवालयों के दर्शन कर हमारी संस्कृति को नजदीक से देखा, प्रतिभाग किया इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं, आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो।