मेरठ।
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खास गांव में एक प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि प्रेमी चार बच्चों का पिता है।
जानकारी के अनुसार प्रेमी युवक पावली खास गांव का रहने वाला है। जबकि युवती बटजेवरा गांव की रहने वाली है। दोनों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक पहले से शादीशुदा है। उसके चार बच्चे हैं। यह बात प्रेमिका भी जानती थी। बताया गया कि देर रात प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंची और उसके साथ ही शादी करके रहने की जिद करने लगी। परिजनों ने इंकार कर दिया तो उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, यह देख प्रेमी ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
दोनों की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अभी दोनों की हालत खराब बतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर थाना कंकरखेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र
- हरिद्वार पुलिस का विस्तृत ट्रैफिक प्लान, घर से निकलने से पहले जरूर देखें रूट डायवर्जन




