नवीन चौहान.
इस बार कांवड मेला कई मायनों में अलग दिखायी देगा। कावंडियों की रिकार्ड भीड़ आने की संभावना के चलते स्थानीय पुलिस प्रशासन लगातार सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर अपनी रणनीति पर काम कर रहा है। सुरक्षा के लिए कुछ नए कदम भी उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में इस बार शिव भक्त कांवड़ियों और यात्रियों के लिए क्यूआर कोड जारी किया गया है जो उनके लिए मार्गदर्शक बनेगा। इस क्यूआर कोड के जरिए पार्किंग, रूट डायवर्जन, सोशल मीडिया, खोया-पाया सहित कई जानकारी एक मंच पर उपलब्ध होगी।
कांवड़ यात्रियों को क्यूआर कोड के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए अन्य राज्यों के विभिन्न जनपदों में भी इस क्यू आर कोड की हार्ड व सॉफ्ट कॉपी भेजी जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने नई पहल को धरातल पर उतारते हुए कांवड यात्रा 2023 में भोले भक्तों की सुविधा के लिए क्यू आर कोड जारी किया है।
क्यूआर कोड स्कैन करते ही कांवड़ यात्रियों को निम्नलिखित सुविधाएं एक ही मंच पर बड़ी आसानी से उपलब्ध हो पाएंगी-
1-रियल टाइम पार्किंग- पार्किंग तक आसान पहुंच के लिए रूट की समस्त जानकारी आपको आसानी से घर बैठे मिल पाएगी और जिस समय क्लिक किया जाएगा उस समय रिएल टाइम पार्किंग की स्थिति नजर आएगी।
2- डायवर्जन- भीड़ का दबाव बढ़ने पर यदि रूट प्लान को चेंज कर डायवर्जन लागू किया जाता है तो उसकी जानकारी आपको क्यू आर कोड स्कैन कर मिल जाएगी।
3- खोया-पाया- खोया पाया में गुमशुदा बच्चों की जानकारी एवं उनके परिजनों की जानकारी भी दी जाएगी जिसे स्कैन कर अपने किसी परिचित के खोने पर उसे आसानी से तलाश किया जा सकेगा।
4- सोशल मीडिया प्लेटफार्म- इस प्लेटफार्म के माध्यम से आप आसानी से कांवड़ मेले के दौरान सरकार पुलिस द्वारा जारी गाइडलाइंस एवं अन्य निर्देशों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
5- फोटो वीडियो गैलरी- यहां आप कांवड़ मेले के दौरान ली गई भोले के भक्तों की आकर्षक तस्वीरें और वीडियो देख पाएंगे।
6- जिला दूरभाष संपर्क सूची- यहां पर आपको जनपद के सभी महत्वपूर्ण अधिकारीगण के मोबाइल नंबर एवं आने जानकारी बेहद आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।
- बारिश में भी उमड़ा आस्था का सैलाब: कैंची धाम मेले में 96 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
- प्राकृतिक खेती एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाएं किसान: त्रिवेंद्र सिंह रावत
- आईआईआरएफ रैंकिंग 2026 में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय ने रचा कीर्तिमान
- केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण शिविर का आयोजन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों में बदला भारत का स्वरूप, उत्तराखंड का विकास के नए युग में प्रवेश: सतपाल महाराज




