नवीन चौहान.
मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले एक लाख के इनामी अपराधी को कन्नौज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लगी है। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे अस्पताल मंे भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज में आरोपी ने आठ महीने पहले 12 वर्षीय बालिका के साथ हैवानियत की थी। इसके बाद मरणासन्न हालत में झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया था। आरोपी फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र के खुदागंज निवासी रामजी वर्मा (19) पुत्र रमेश है।
वारदात के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस के लिए सिरदर्द बना अपराधी करीब आठ माह से चकमा दे रहा था। गुरूवार की रात पुलिस टीम की उससे मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने पुलिस को देखकर फायरिंग की, जवाब में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में उसके पैर में गोली जा लगी।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि देर रात पुलिस मुठभेड़ में फरार चल रहे एक लाख के इनामी राजजी वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि उसकी तलाश में पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल व दक्षिण भारत तक पीछा किया था। पांच से छह साल की बच्चियों को टारगेट कर यह उनके साथ दरिंदगी करता था।
- हॉक की उड़ान: न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में आसमान में बना तिरंगा तो गूंजा जय हिंदुस्तान
- भाजपा नेता दीपक शर्मा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर, 148 यूनिट रक्त एकत्र
- गगनभेदी गर्जना के साथ आसमान में उड़े लड़ाकू विमान, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत
- अमित कुमार तालियान बने बहुजन मुक्ति पार्टी के मेरठ जिलाध्यक्ष
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों को लेकर दौराला मंडल ने की बैठक


