मेरठ।
जनपद के थाना परीक्षितढ़ क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ई-रिक्शा में चार्ज करते समय उतरे करंट की चपेट में आने से एक नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर थाने ले आई है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सिखेड़ा निवासी अशोक पुत्र ओमप्रकाश अपनी ई-रिक्शा को देर रात घर के सामने रास्ते पर चार्ज कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रह रही बच्ची खुशी (9) पुत्री चतुरसेन रास्ते से जा रही थी। इस दौरान वह रास्ते में खड़ी ई-रिक्शा से टकरा गई, जिस कारण उसे करंट लग गया। वहीं, करंट लगने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
- आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार के 11 स्थानों में मॉक एक्सरसाइज, भेल के स्कूल में भूकंप की काल्पनिक घटना पर राहत दल रवाना
- उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS व PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल और अल्मोड़ा को मिले नए डीएम
- ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास पुलिसकर्मी की दबंगई, युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
- सोना लूटकांड में खाकी पर लगा दाग, सिपाही निकला मास्टरमाइंड
- एचआरडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, दो निर्माण सील


