नवीन चौहान.
उत्तराखंड में मौसम खराब बना हुआ है। बारिश से जगह जगह भूस्खलन हो रहा है। देर रात गंगोत्री हाईवे बंद होने के कारण यात्रियों के वाहन गंगनानी के समीप खड़े थे। तभी अचानक भूस्खलन हो गया और पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा एक टेम्पो ट्रेवल्स सहित तीन वाहनों पर गिर गया।
इस मलबे में तीन वाहन दब गए। जिसमें एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। सभी यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं। इस हादसे में घायल सात लोगों को अस्पताल भेजा गया है। बताया गया कि आपदा स्वयं सेवी राजेश रावत ने देर रात अकेले ही घटना में घायल लोगों का रेस्क्यू किया।

मंगलवार सुबह हाईवे जब खुला तब एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। बीआरओ के अधिकारी मेजर वीएस वीनू के मुताबिक भटवाड़ी से गंगनानी के बीच 20 किमी के क्षेत्र में गंगोत्री हाईवे पर सात स्थानों पर भूस्खलन हुआ था। बीआरओ की टीम ने तेज बारिश के बावजूद पूरी रात काम करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद रास्तों को खोला।
- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी








