नवीन चौहान.
कांवड मेले में बिना साइलेंसर की बाइक लेकर आने वाले युवकों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। तेज आवाज या मोडीफाइ साइलेंसर वाली बाइकों पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना झबरेड़ा पुलिस ने 7 बाइकों को सीज किया जबकि 12 बाइकों के चालान किये है।

कांवड़ मेला को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य एसएसपी हरिद्वार द्वारा बिना साइलेंसर की मोटर साइकिलों कि चैकिंग किए जाने के आदेश के अनुपालन में दिनांक 10.07.23 चौकी लखनौता पर थानाध्यक्ष झबरेडा धर्मेंद्र राठी तथा उपनिरीक्षक नवीन चौहान प्रभारी चौकी लखनौता द्वारा मय पुलिस बल के लगातार चैकिंग जारी रखते हुये बिना साइलेंसर वाली 07 मोटरसाइकिल को सीज किया गया तथा 12 चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कर 12000/- संयोजन वसूला गया।
- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच
- सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत
- मेरठ: डीएम कार्यालय पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना समाप्त
- फायरिंग का वांछित आरोपी जुनैद मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचा बरामद


