नवीन चौहान.
उत्तराखंड के नैनीताल में कोटाबाग के ग्राम पंचायत ओखलढूंगा में बादल फटने की घटना सामने आयी है। बताया जा रहा है कि बादल फटने से यहां के लगभग 50 परिवारों के घरों और गौशाला में पानी और मलबा घुस गया है।
प्रभावित परिवारों को ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलढुंगा में विस्थापित किया गया है। बताया जा रहा है कि बादल फटने से ग्रामीणों की पूरी फसल भी नष्ट हो गई है। ग्रामीणों ने सरकार से नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिये जाने की मांग की है।
वहीं दूसरी ओर रामनगर से 25 किमी दूर कालाढूंगी तहसील के पाटकोट-भलोन के बीच का नाला उफान में आ गया। पिथौरागढ़ में सुबह जमकर बारिश हुई। चीन सीमा को जोड़ने वाला धापा-मिलम मोटर मार्ग धापा के समीप बोल्डर मलबा गिरने से बंद हो गया है। जिले में 18 से अधिक सड़कों में मलबा आने की बात सामने आयी है।

- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र




