लखनऊ।
स्मार्ट सिटी लखनऊ में थोड़ी बारिश ने ही अधिकारियों के कार्यों की पोल खोल दी है। बारिश से वीवीआईपी इलाके भी जलमग्न दिखायी दे रहे हैं। जगह-जगह सीवर और नालियां चोक होने से सरकारी दावों की पोल खुल रही है।
सरकार के महत्वपूर्ण विभागों के कार्यालयों में भी पानी जमा हो गया है। विधानसभा और बापू भवन के सामने पानी भर गया है। जलकल कार्यालय के परिसर में भी पानी जमा है। पार्क रोड, गोखले मार्ग, हुसैनगंज में के अलावा बालू अड्डा, गोमती नगर स्टेशन पर पानी भरा है।

- चोरी का माल दबाया, चार आबकारी कर्मी गिरफ्तार
- पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को मिली नई तैनाती
- जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर छह इंजीनियरों पर गिरी गाज
- ग्रामीण बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना जरूरी : त्रिवेंद्र रावत
- ऋषिकुल में धूमधाम से मनाया गया सतपाल महाराज का 75वां जन्मदिन, राज्यपाल और CM धामी ने दी बधाई


