बिना वेतन 15 सालों से कर रहा पुलिस की सेवा, जानिये पूरी खबर




Listen to this article

नवीन चौहान
दुनिया में जन्म लेने वाले हर इंसान का अपना एक मकसद होता है। वर्तमान में कुछ नया करने की चाहत होती है तो कुछ भविष्य के सुनहरे सपने होते है। लेकिन इस दुनिया में ऐसे बहुत कम लोग होते है जो किसी की सेवा को ही अपना वर्तमान और भविष्य मानते है। उनका वर्तमान भी सेवा करना है और भविष्य भी सेवा संकल्प ही है। जी हां हम आपका परिचय कराते है पुलिस की सेवा करने वाले विरेंद्र झा से। करीब 15 सालों ने विरेंद्र बिना किसी स्वार्थ के पुलिस की सेवा कर रहे है। इसके लिये उनको कोई वेतन नहीं मिलता है। बस पुलिस परिवार का एक अभिन्न अंग बनकर रह गये है।
मूल रूप से बिहार के रहने वाले विरेंद्र झा पुत्र सुखदेव झा की आयु करीब 50 साल की है। वह कब हरिद्वार आये ये बता पाना बहुत मुश्किल है। विरेंद्र बोलने में असमर्थ है। लेकिन पहचान करने की शक्ति बहुत तेज है। विरेंद्र जगजीतपुर चौकी में करीब 15 सालों से भी अधिक समय से है। वह पुलिसकर्मियों के लिये चाय और खाना बनाने का कार्य करते है। चौकी की साफ सफाई रखते है। चौकी में रहने वाले तमाम पुलिसकर्मी की भाषा को विरेंद्र आसानी से समझ लेते है। पुलिसकर्मियों के खाने की क्या इच्छा है वह वो भी जान लेते है। विरेंद्र के हाथों की रोटी और खाना बहुत स्वादिष्ट है। पुलिस के छोटे मोटे सामान को उठाने में भी मदद करते है। विरेंद्र के मन में पुलिस के प्रति बेहद सम्मान है। वह ऐसा किसलिये करते है ये बात उनको भी नहीं मालूम है। विरेंद्र कानून के रखवालों की पूरी सेवा करते है। इसी कारण पुलिसकर्मी भी विरेंद्र को बहुत सम्मान देते है। करीब 15 सालों से भी अधिक समय से विरेंद्र के इस सेवाभाव से पुलिसकर्मी भी बहुत प्रभावित है। चौकी के सिपाही से लेकर कनखल थाने के एसओ रहे तमाम पुलिस अधिकारी विरेंद्र झा के इस सेवाभाव से प्रसन्न है। पुलिस के सभी लोग विरेंद्र का पूरा आदर करते है उसके पहनने से लेकर खाने पीने और बीमार होने पर दवाईयों की तमाम जरूरतों का ध्यान पुलिसकर्मी ही रखते है। जब जगजीतपुर चौकी में तैनात कांस्टेबल हरेंद्र से हमने विरेंद्र झा के संबंध में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि कई सालों से चौकी की सेवा कर रहा है। हमारे आने से पूर्व से ही चौकी में है। इस सेवाभाव पर न्यूज127डॉट कॉम उनको सलाम करता है।