77वें गणतंत्र दिवस पर तिरंगे से सजा देश, हर दिल में देशभक्ति का जज्बा








Listen to this article

न्यूज 127.
आज भारत देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजधानी दिल्ली में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा इस गौरवशाली लम्हे के साक्षी बनेंगे।

देश के सभी राज्यों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया जा रहा है। जनपद स्तर पर भी अधिकारियों और जनप्र​तिनिधियों द्वारा तिरंगा फहराया जा रहा है। जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक पर पहुंचे। जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान तीनों सेनाओं के प्रमुख और सीडीएस अनिल चौहान भी मौजूद रहे। इस साल गणतंत्र दिवस की थीम वंदे मातरम के 150 साल पूरे हो रहे हैं।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। जिसमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री विजेता शामिल हैं, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम और सेवा के जरिए पहचान बनाई है।