न्यूज 127.
शहर सीट से सपा विधायक रफीक अंसारी के गिरफ्तारी के आदेश हुए हैं। विधायक के खिलाफ हाईकोर्ट ने एनबीडब्ल्यू जारी किया है। एसएसपी ने एमएलए की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है। रफीक अंसारी ने एमपी एमएलए कोर्ट में विचाराधीन केस को चुनौती दी थी। 1995 के केस में कोर्ट में पेश नहीं हुए एमएलए रफीक अंसारी जबकि कोर्ट ने उनके खिलाफ कई गैर ज़मानती वारंट जारी किये थे। हाईकोर्ट के आदेश पर रफीक अंसारी की तलाश शुरू कर दी गई है। मेरठ एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिये हैं।
- बारिश का ऑरेज अलर्ट, 18 जुलाई को देहरादून के सभी स्कूलों में अवकाश
- नीति आयोग के निवेश अनुकूलता सूचकांक-2026 में उत्तराखण्ड ने भरी ऊंची उड़ान
- विकसित भारत के संकल्प को नई गति देंगे आधुनिक रेलवे स्टेशन: मुख्यमंत्री
- टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
- NEET 2026 में कोटा क्लासेस के होनहारों ने लहराया सफलता का परचम




